-एसआरके म्यूजिक का नया भोजपुरी गाना “प्यार क लेवे द” रिलीज, लाखों व्यूज के साथ हुआ वायरल
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों SRK Music का नया गाना Pyar Ka Leve Da तेजी से ट्रेंड कर रहा है। रिलीज होते ही इस गाने ने लाखों व्यूज हासिल कर लिए और सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है।
इस गाने को अपनी मधुर और भावनात्मक आवाज से सजाया है लोकप्रिय गायिका Khushi Kakkar ने, जिनकी गायकी ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया है। गाने की कहानी आम जनजीवन से जुड़ी हुई है, जिसमें एक प्रेमिका के सच्चे प्यार और उसके प्रेमी के रोजी-रोटी के लिए परदेस जाने की मजबूरी को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है।
गाने को लेकर खुशी कक्कड़ ने कहा कि यह गीत उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसकी कहानी हर उस लड़की की भावनाओं को दर्शाती है, जो अपने प्रेमी से सच्चा प्यार करती है लेकिन हालात उसे दूर जाने पर मजबूर कर देते हैं। उन्होंने बताया कि गाते समय उन्होंने उसी एहसास को जीने की कोशिश की, ताकि श्रोता इससे जुड़ सकें। दर्शकों द्वारा मिल रहा प्यार और इस पर बन रही रील्स उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

म्यूजिक वीडियो भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें Baby Kajal और Neel Star की जोड़ी ने शानदार अभिनय किया है, जिससे गाने की कहानी और भी जीवंत हो उठी है। गीत के बोल Satish Babu ने लिखे हैं, जबकि संगीत Abhishek Tiwari ने दिया है।
रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से छा गया है और इस पर रील्स बनाने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। SRK Music के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गीत आने वाले दिनों में और बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।
गौरतलब है कि SRK Music अपनी क्वालिटी कंटेंट और बेहतरीन म्यूजिक प्रोडक्शन के लिए जाना जाता है, और “प्यार क लेवे द” में भी यह खासियत साफ तौर पर नजर आ रही है।














