Advertisement

एमडीडीएम कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

-एमडीडीएम कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (एमडीडीएम कॉलेज) में बुधवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रो. डॉ. अलका जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार शाह, सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स काउंसिल, बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर तथा प्राचार्य ने संयुक्त रूप से शतरंज और टेबल टेनिस खेलकर किया।
मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार शाह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन को सबसे अधिक आनंद प्रदान करने वाला कार्य है। मनुष्य जीवन के आरंभ से ही जिस कार्य में सबसे अधिक रुचि होती है, वह खेल ही है। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।


वहीं कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. अलका जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में खेल के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। बिहार सरकार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत कई खिलाड़ियों को रोजगार मिल रहा है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि खेल स्वास्थ्यवर्धक गतिविधि है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास होता है।
कार्यक्रम में एमडीडीएम कॉलेज के स्पोर्ट्स सेक्रेट्री डॉ. राम दुलार साहनी ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया, जबकि डॉ. मीनाक्षी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम में शतरंज प्रतियोगिता में सृष्टि कुमारी ने प्रथम तथा अर्जित रानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं टेबल टेनिस में रुचि रंजन ने सृष्टि कुमारी को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर डॉ. कुमारी सरोज, डॉ. निशि कांति, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. प्राजंलि, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. स्मिता, डॉ. नेहा रानी, डॉ. नीरजा, डॉ. रचना, डॉ. शगुफ्ता नाज, डॉ. स्वाति कुमारी, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. प्रियम फ्रांसिस, डॉ. माला, डॉ. सुरबाला वर्मा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व छात्राएं उपस्थित रहीं।