Advertisement

एनडीए में आते ही नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, कई आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य को हटाया

-एनडीए में आते ही नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, कई आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य को हटाया

पटना।संवाददाता।

सरकार बदलने के बाद राज्य सरकार ने कई आयोगों के अध्यक्ष व सदस्यों को पदमुक्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में कहा गया है कि प्रशासनिक व लोकहित को ध्यान में रखकर इन्हें पद मुक्त किया गया है।
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष ललन राम तथा सदस्य श्याम बिहारी राम, अशोक पासवान व जगदीश जगदीश चौधरी को पदमुक्त कर दिया गया है।


राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष शंभु कुमार सुमन, उपाध्यक्ष स्वीटी सीमा हेंब्रम, सदस्य महेश्वर काजी और केदार मुर्मू भी पदमुक्त कर दिए गए हैं। महादलित आयोग के अध्यक्ष संतोष कुमार निराला, सदस्य अरुण मांझी, निर्भय कुमार प्रेमी, रामनरेश कुमार तथा कंत लाल शर्मा को भी पदमुक्त कर दिया गया है।
अति पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डा. नवीन कुमार आर्य, सदस्य अरविंद कुमार, विनोद भगत, तारकेश्वर ठाकुर और ज्ञानचंद पटेल भी पदमुक्त किए गए हैं।