Advertisement

एनटीपीसी कांटी के परियोजना प्रमुख ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार मुलाकात

-एनटीपीसी कांटी के परियोजना प्रमुख ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार मुलाकात

-विकास व जनकल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा

मुजफ्फरपुर। एनटीपीसी कांटी के परियोजना प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता ने सोमवार को मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान परियोजना प्रमुख ने जिलाधिकारी को एनटीपीसी कांटी में विद्युत उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, सामुदायिक विकास तथा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने स्थानीय समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए परियोजना द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।
जिलाधिकारी कुमार गौरव ने एनटीपीसी कांटी द्वारा क्षेत्र के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग एवं बेहतर समन्वय का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासन और एनटीपीसी के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र के समग्र विकास को और अधिक गति मिलेगी।
इस अवसर पर एनटीपीसी कांटी के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) महेशकुमार सुथार भी उपस्थित रहे।