Advertisement

एक साल में गैंगरेप की दूसरी घटना से शर्मसार है गोरौल,चिंतित है अभिभावक तबका

-एक साल में गैंगरेप की दूसरी घटना से शर्मसार है गोरौल,चिंतित है अभिभावक तबका

वैशाली। मोहन कुमार सुधांशु।

जिले में एक वर्ष में दूसरी दुष्कर्म की शर्मशार कर देने से क्षेत्र के प्रबुद्ध तबका चिंतित दिख रहे है।गत वर्ष जुलाई में गोरौल थाने के पिरापुर गांव मे ही बीए फाइनल ईयर की छात्रा संजना भारती की सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दिया गया था और शव को मकई के खेत में गढ्ढा खोदकर गाड़ दिया गया था। इस हत्या में भी गांव के ही रूपेश कुमार सहित कई युवकों का नाम आया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि मृतिका भगवानपुर कॉलेज में पढ़ती थी और कॉलेज जाने के क्रम में पहले उसका अपहरण किया उसके बाद कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी।

उस समय परिजन भगवानपुर और वोरौल पुलिस के यहा भटकते रहे आवेदन दिया गया था,लेकिन दोनों में से कोई भी आवेदन लेने में टाल मटोल करता रहा। संजना के घर बालो पर ही उल्टे प्राथमिकी दर्ज कर दिया था। जब संजना की शव बरामद होने के बाद हत्या की प्राथमिकी वोरौल पुलिस ने दर्ज की। पुलिस हरकत में आई और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने में लग गयी। इस मामले में वोरौल ओर भगवानपुर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्षो को निलंबित करते हुय प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
दरिंदो ने इस वर्ष भी जुलाई माह में ही मकई के खेत मे एक नवालिंग को अपना शिकार बनाया है। देखना यह है कि पुलिस कबतक आरोपी को दबोचने में कामयाब होती है।