Advertisement

एक लाख इनामी एनआईए का वांटेड गिरफ्तार

चंपारण की खबर:::

– एक लाख इनामी एनआईए का वांटेड गिरफ्तार

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण पुलिस ने एन आई ए का वांटेड फरारी व 1 लाख का इनामी अभियुक्त असलम अंसारी उर्फ गुलटेन को आज गिरफ्तार कर लिया है। असलम अंसारी को 2019 में भी गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जमानत पर बाहर आते ही वो फरार चल रहा था। जिसके लिए एन आई ए ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। साथ ही उसपर 1 लाख का इनाम भी रखा था। बताया जाता है कि वह नेपाल से नकली भारतीय मुद्रा का भारत में तस्करी का काम किया करता था।