Advertisement

ऋण निकासी उत्सव दिवस पर ग्रामीण बैंक बंदरा में ऋण निकासी के लिए जीविका दीदी की उमड़ी भीड़

-ऋण निकासी उत्सव दिवस पर ग्रामीण बैंक बंदरा में ऋण निकासी के लिए जीविका दीदी की उमड़ी भीड़
————————————————————–

बंदरा में बुधवार को वित्तीय समावेशन के तहत जीविका बंदरा , ग्रामीण बैंक बंदरा और मुतुलुपुर के संयुक्त तत्वावधान में ” ऋण निकासी उत्सव दिवस ” का आयोजन किया गया। यह आयोजन बैंक के सभागार में किया गया।

ऋण निकासी उत्सव दिवस पर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण बैंक बंदरा और मुतुलुपुर का प्रयास सराहनीय है और जीविका दीदी की आर्थिक सशक्तिकरण में बैंक कदम-कदम पर सहयोग कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में जीविका समूहों की दीदियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जीविका द्वारा चलाये जा रहे स्वंय सहायता समूहों के सदस्य के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें में वित्तीय समावेशन के तहत जीविका समूहों का बैंक ऋण से जुड़ाव भी एक महत्वपूर्ण पहल है। जीविका समूहों का ऋण वापसी शत प्रतिशत है। साथ ही श्री कुमार ने जीविका दीदियों को रोजगार करने लिए बैंक के साथ संगठन से आर्थिक मदद किया जायेगा। दोनों ग्रामीण बैंक के द्वारा 28 स्वंय सहायता समूह को 37 लाख रूपये दिया गया।

ग्रामीण बैंक मुतुलुपुर के शाखा प्रबंधक विनय कुमार ने जीविका समूहों के कार्यो की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओ के विकास में जीविका समूह का अहम योगदान है तथा ग्रामीण बैंक बंदरा हमेशा जीविका समूहों को हर संभव मदद करने के लिए कृतसंकल्पित एवं प्रतिबद्ध है। ऋण निकासी उत्सव दिवस के अवसर पर कुल 13 ( SHG ) जीविका समूहों में लगभग 20 लाख बैंक ऋण के रूप में दिया गया।

ग्रामीण बैंक बंदरा के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार झा द्वारा बताया गया है कि ऋण निकासी उत्सव दिवस के अवसर पर कुल 15 समूहों का 17 लाख रूपये जीविका दीदी को शाखा प्रबंधक द्वारा दिया गया।

मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक राजीव रंजन ,सामुदायिक समन्वयक प्रीति कुमारी, कंचन कुमारी, नेहा कुमारी, रीना कुमारी, डाॅली कुमारी, राजू कुमार,राहुल कुमार नवीन कुमार,श्री नाथ कुमार आदि लोग शामिल हुए।