Advertisement

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुबौलीराम में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

-उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुबौलीराम में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

समस्तीपुर। जिले के पूसा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुबौलीराम में खेल कूद प्रतियोगिता मशाल के अंतर्गत विभिन्न तरह के खेल कूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एच एम संतोष कुमार और नेतृत्व शारीरिक शिक्षिका कांति कुमारी ने किया।प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़, गोला फेक, कबड्डी, लंबी कूद आदि प्रतियोगिता करवाई गई।

दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंकुश ने प्रथम स्थान तथा बालिका वर्ग में निशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में पुष्पांजलि तथा नीतीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके पर शिक्षक सूर्य प्रकाश, अविनाश प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार, अमरेश कुमार, संगीता कुमारी, रीना भारती, श्वेता तिवारी आदि मौजूद थे।