Advertisement

आज से छठ स्पेशल ट्रेन के टिकटों की बुकिंग शुरू, भीड़ के चलते विक्रमशिला सुपरफास्ट में लगेंगे अतिरिक्त कोच

-आज से छठ स्पेशल ट्रेन के टिकटों की बुकिंग शुरू, भीड़ के चलते विक्रमशिला सुपरफास्ट में लगेंगे अतिरिक्त कोच

 

भागलपुर।सम्वाददाता।

भागलपुर होकर चलने वाली छठ स्पेशल ट्रेन में बुधवार से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। पूर्व रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार टिकटों की बुकिंग काउंटर पर और ऑनलाइन होगी। इस ट्रेन के लिए मेल-एक्सप्रेस के अलावा विशेष शुल्क वसूला जाएगा।

साथ ही किसी तरह की रियायती बुकिंग की सुविधा नहीं होगी। वहीं, तत्काल कोटा भी उपलब्ध नहीं होगा। इस ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी सहित कुल 4384 बर्थ उपलब्ध हैं। दरअसल, दिल्ली, मुंबई सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में स्लीपर से एसी कोच में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है।
अत: यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को कम करने के लिए रेलवे 20 नवंबर से छठ स्पेशल ट्रेन चलाएगी। भागलपुर होकर मालदा टाउन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक छठ स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 28 नवंबर तक चलेगी। दोनों ओर से यह ट्रेन दो फेरियां लगाएगी। इससे घर आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

विशेष ट्रेन में सामान्य श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी। -03435 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल छठ स्पेशल 20 नवंबर और 27 तारीख को चलेगी। प्रत्येक सोमवार को मालदा से 9:30 बजे खुलेगी।
वहीं, 03436 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन छठ स्पेशल 21 व 28 नवंबर को चलेगी। प्रत्येक मंगलवार को वह आनंद विहार टर्मिनल से शाम 6:30 बजे रवाना होगी।

विशेष ट्रेन मार्ग में पूर्वी रेलवे क्षेत्राधिकार के अंतर्गत न्यू फरक्का, बोनिडंगा, बरहड़वा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

विक्रमशिला सुपरफास्ट ट्रेन में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था
यात्री सुविधा के मद्देनजर पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अमर प्रकाश द्विवेदी से भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक इकोनामी (3ई एसी) कोच लगाने का आग्रह किया है। इससे रेल यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

भागलपुर-अजमेर शरीफ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का रैक सप्ताह में तीन दिन भागलपुर में खड़ी रहती है। ऐसे में इस ट्रेन को भागलपुर-आनंद विहार छठ पूजा स्पेशल बनाकर चलाने का का आग्रह किया है। इससे दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

उक्त ट्रेन रैक को छठ स्पेशल के रूप में चलाए जाने से पूर्व बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। आशुतोष कुमार ने बताया की दीपावली एवं छठ पूजा में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महाप्रबंधक से यह आग्रह किया।

महाप्रबंधक ने सहर्ष स्वीकार करते हुए यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक इकोनामी (3ई एसी) कोच लगवाया जाएगा।