Advertisement

आइईएस अधिकारी बता की शादी, सच सामने आने पर सिर पीटती रही युवती, फिर उठाया बड़ा कदम

-आइईएस अधिकारी बता की शादी, सच सामने आने पर सिर पीटती रही युवती, फिर उठाया बड़ा कदम

पटना। संवाददाता।

बेउर थाना क्षेत्र के 70 फीट मोहल्ला निवासी रोहित कुमार सिन्हा ने स्वयं को आइईएस (भारतीय अभियंत्रण सेवा) का अधिकारी बता कर जक्कनपुर में रहने वाली एक युवती से शादी रचा ली। जब युवती को सच का पता चला, तब उसने महिला थाने में प्राथमिकी कराई।
युवती एक अर्द्धसरकारी बीमा कंपनी में सहायक है। युवती ने पांच लाख रुपये और तीन लाख के जेवरात ठगने का भी आरोप लगाया है।


युवती की मानें तो रोहित ने बताया था कि उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। भारतीय अभियंत्रण सेवा से उत्तीर्ण होने के बाद वह रेलवे में सेक्शन इंजीनियर है। दोनों ने 16 अप्रैल 2022 को कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि, युवती उसके घर नहीं गई। दोनों फोन से बातें करने लगे।
तब युवती को सच्चाई का पता चला। युवती ने सत्यता की पुष्टि के लिए रोहित के भाई से भी बात की तो यह भी मालूम हुआ कि वह मैकेनिकल इंजीनियर तक नहीं है। उसने धोखे से शादी रचाई थी। सच का पर्दाफाश होने के बाद युवती ने उसके पास आने से इन्कार कर दिया।