Advertisement

आंधी-पानी के बाद एसकेएमसीएच रोड पर पेड़ गिरा, यातायात बाधित, लोगों को हुई परेशानी

-आंधी-पानी के बाद एसकेएमसीएच रोड पर पेड़ गिरा, यातायात बाधित, लोगों को हुई परेशानी

मुजफ्फरपुर। बीती रात और अहले सुबह आई तेज आंधी और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। इसी दौरान एसकेएमसीएच रोड पर एक पेड़ गिर जाने से यातायात बाधित हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पेड़ सड़क पर गिरने के कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। सुबह के समय अस्पताल जाने वाले मरीजों और आम लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द पेड़ हटाकर यातायात सामान्य कराने की मांग की। आंधी-पानी के बाद शहर के कई हिस्सों में बिजली और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होने की सूचना है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।