Advertisement

आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने विधायक का किया घेराव

चंपारण की खबर ::

– आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने विधायक का किया घेराव
– विरोध में की नारेबाजी और मांगों का ज्ञापन सौंपा

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका ने शुक्रवार को जिले के तेतरिया प्रखंड परिसर में पिपरा विधायक श्याम बाबू यादव ,प्रखंड प्रमुख विनय कुमार यादव का घेराव किया तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । सेविकाओं ने अपनी मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन भी सौपा ।विधायक श्री यादव ने सेविकाओं को आश्वासन दिया कि हम आप लोगों के साथ हैं तथा आगामी विधानसभा सत्र में आप लोगों की मांगों को निश्चित तौर पर उठाने का काम करेंगे ।

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने आईसीडीएस कार्यालय में तालाबंदी भी की। सेविकाओं का नेतृत्व कर रही शोभा कुमारी ने बताया कि जब तक सरकार हम लोगों की मांग नहीं मान लेती है। तब तक हम सभी सेविका तथा सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे ।मौके पर सेविका पूनम देवी ,सुनैना देवी, राजकुमारी देवी, रूपम सिंह ,रीता देवी, सीता कुमारी सहित दर्जनों सेविका व सहायिका उपस्थित थी।