Advertisement

अररिया के पत्रकार विमल की हत्या पर गोरौल में श्रद्धांजलि सभा

-अररिया के पत्रकार विमल की हत्या पर गोरौल में श्रद्धांजलि सभा

वैशाली/ सुधांशु ।

मीडिया फॉर बॉर्डर हारमोनी वैशाली यूनिट की बैठक गोरौल में आयोजित की गई।
पत्रकारों ने अररिया के पत्रकार विमल मंडल के हत्या के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। दिवंगत पत्रकार मंडल को पत्रकारों ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों ने अपनी सुरक्षा पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा देने की मांग रखी। ‌ सभा को संबोधित करते हुए मीडिया फार बॉर्डर हार्मोनी के संरक्षक वरीय पत्रकार मोहन कुमार सुधांशु ने कहा किअररिया के रानीगंज निवासी वरीय पत्रकार विमल मंडल को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी। मंडल सुबह घर में सोए हुए थे अपराधियो ने विमल भैया कहकर आवाज दी और उनके घर से निकलते ही सीने में गोली मार दी। उन्होंने पीड़ित परिवार की सुरक्षा, 25 लाख मुआवजा , मृतक के बच्चों को सरकारी खर्च पर पढ़ाई की व्यवस्था करने, अपराधियों को स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलाने की मांग की है। मीडिया फॉर बॉर्डर हारमोनी के वैशाली जिला अध्यक्ष पत्रकार प्रभात कुमार ने कहा कि पत्रकारों के हक के लिए मीडिया फार बॉर्डर हार्मोनी संगठन बराबर पहल कर रहा हैं ।

संगठन की ओर से श्रद्धांजलि सभा में 9 सूत्री मांगों चर्चा हुई। बिहार सरकार और भारत सरकार से मांग की गई कि पत्रकारों कि सुरक्षा के लिए इस मांग को पूरा करें। वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी, नवनीत कुमार, मोहन कुमार सुधांशु, शैलेन्द्र पांडेय,अमरेश कुमार शर्मा,शशि कांत सुधांशु,संतोष कुमार,विनय कुमार,प्रभात कुमार मुकेश,सुधीर कुमार झा,प्रशांत कुमार क्रांतिकारी सहित अन्य पत्रकार भी शामिल थे।