Advertisement

अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित

अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित

-पूर्व मंत्री ने जताई सरकारी सहायता में देरी पर नाराजगी

मड़वन।संवाददाता।

राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने रविवार को भटौना मल्लाह टोली के अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने तीन दिन बाद भी सरकारी सहायता न पहुंचने पर चिंता व्यक्त की। पूर्व मंत्री ने मौके पर अंचलाधिकारी से बात कर 24 घंटे के भीतर सरकारी राहत प्रदान करने का निर्देश दिया।

ज्ञात हो कि दीपावली की रात भटौना के सहनी टोला में आग लगने से मुन्ना सहनी, सुरेश सहनी सहित कई परिवारों की झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं, जिसमें कई मवेशी भी हताहत हुए थे। छठ महापर्व को देखते हुए अजीत कुमार ने प्रभावित परिवारों के बीच साड़ी, धोती, लूंगी, कंबल और चावल जैसी आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद शमीम, अर्जुन सहनी और अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद थे।