Advertisement

अग्निहादसा: मुजफ्फरपुर के औराई में भीषण अग्निकांड

-मुजफ्फरपुर के औराई में भीषण अग्निकांड

मुजफ्फरपुर(बिहार)।नरेंद्र।

मुजफ्फरपुर जिले के औराई से इस वक्त बड़ी ख़बर सामने आ रही है,जहां औराई थाना क्षेत्र के भैरवस्थान में बीती रात अचानक भीषण अग्निकांड की घटना हुई।जिसमें दर्जनों दुकान जल कर राख हो गयी।


बताया जा रहा है कि यहां पहले एक दुकान में आग लग लगी,जिसके बाद आग फैलना शुरू हो गया। कपड़ा की दुकान,मोटरसाइकिल एवं साइकिल,सब्जी की दुकान समेत दर्जनों दुकान आग की चपेट में आते चले गए। लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। अग्निशमन टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। इस दौरान लोगों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।