-अंतर्राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
सम्वाददाता।पटना।
पटना के बापू सभागार में स्वामी विवेकानंद जी की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता पुरस्कार सम्मान समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में बिहार सरकार के कई मंत्री, देश-विदेश के विद्वान, शिक्षाविद, और समाजसेवी शामिल हुए।
कार्यक्रम के संयोजक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय चिंतक सुंदरकांत (सीतापुत्र) ने मंच का संचालन किया। समारोह की शोभा बढ़ाने वाले मुख्य अतिथियों में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, और विवेकानंद एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक डॉ. नंदकिशोर शामिल थे।

समारोह में स्वामी विवेकानंद के विचारों को लेकर कई प्रेरक संबोधन दिए गए। विद्वानों ने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
विभिन्न विद्यालयों के हजारों विद्यार्थी, शिक्षक, और अभिभावक शामिल हुए।
दुर्गा वाहिनी की संयोजिका कानन कुमारी और दिल्ली से आए विद्वान पुष्टीनाथ ने अपने विचार साझा किए।
समारोह का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रकाश जयप्रकाश सिंह ने किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में मीडिया और समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संयोजक सुंदरकांत जी ने सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया।
#स्वामीविवेकानंदजयंती #पटना #अंतरराष्ट्रीयनिबंधप्रतियोगिता #बिहारशिक्षा #विद्यार्थीप्रेरणा












