-अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर छात्राओं ने जाना भारतीय विरासत का महत्व
मुजफ्फरपुर। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर सोमवार को महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रांजलि के नेतृत्व में छात्राओं ने रामचन्द्र शाही संग्रहालय का भ्रमण किया।
इस दौरान छात्राओं ने संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों, पुरातात्त्विक अवशेषों एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। डॉ. प्रांजलि ने छात्राओं को भारतीय इतिहास और विरासत संरक्षण में संग्रहालयों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया।

शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्राओं ने भारतीय पुरातत्त्व एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने के लिए संग्रहालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों को समझने की कोशिश की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में इतिहास और विरासत संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।












