Advertisement

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर छात्राओं ने चित्रांकन और भाषण से दिया संरक्षण का संदेश

-अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर छात्राओं ने चित्रांकन और भाषण से दिया संरक्षण का संदेश

मुजफ्फरपुर। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर महंत दर्शन दास महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने चित्रांकन एवं भाषण के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण के प्रति अपनी समझ और जागरूकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल की अध्यक्षता में पौधारोपण कर की गई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। छात्राओं ने अपने चित्रों और विचारों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता बचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में छात्रा शफक, तनु, मरियम, ज्योति, अनुष्का, नंदिनी, अंजलि तथा तराना समेत अन्य छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का स्वागत भाषण विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता यादव ने दिया।

इस अवसर पर डॉ. अर्चना, डॉ. पल्लवी, डॉ. विभा रानी सहित अन्य शिक्षकों ने भी उपस्थित रहकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं के अलावा शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने जैव विविधता संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।