अंग्रेजी संभाषण कार्यशाला संपन्न,एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम
भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट।
गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल नरगाकोठी के प्रांगण में 6 सितंबर से चल रहे 12 दिवसीय अंग्रेजी कार्यशाला का आज समापन हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के पूर्व कुलपति डॉ नंदकुमार इंदु, विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सह सचिव नकुल शर्मा ,विभाग प्रमुख विनोद कुमार, नालंदा एवं पटना के प्रवासी कार्यकर्ता राजेश कुमार ,विद्यालय के अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण सिंह एवं प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 6 सितंबर 2024 से 17 सितंबर 2024 तक अंग्रेजी संभाषण वर्ग चला जिसका समापन दिनांक 17 .9. 2024 को हुआ। इस 12 दिन में कुल 50 सत्र चला जिसमें बिहार अंग्रेजी संभाषण के कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार की देखरेख में संपादित हुआ 12 दिन के कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, लिंग्वा सेन्टर के डायरेक्टर जी ओझा ,मारवाड़ी कॉलेज के प्रोफेसर भवेश कुमार, डॉ अमरनाथ , अच्युतानंद झा ,ए सी घोष , भारत कुमार,ओमप्रकाश कुमार,नंदकुमार इंदु एवं नकुल शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समापन सत्र में नकुल शर्मा ने कहा कि कोई भी कार्य करते समय अपना विकास जरूरी है इसी कार्य की पुष्टि हेतु यह वर्कशॉप चला। हमें अपने को ऊर्जावान शक्तिवान बनना होगा। हमने जो सीखा है क्षेत्र में जाकर इसी प्रकार दूसरे आचार्य को तैयार करना है।
डॉ नंद कुमार इंदु ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य सीखने ,सहयोग, समस्या समाधान या नए विचारों के निर्माण को प्रोत्साहित करना है।

आज के समापन सत्र में कार्यशाला में भाग ले रहे प्रतिभागियों द्वारा लिखित हैंड पत्रिका उन्मेष एवं ई पत्रिका उड़ान का विमोचन उपस्थित अधिकारी द्वारा किया गया।
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत सैनिक स्कूल सोसायटी रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 17.9.2024 को गणपत राय सलारपुरिया सैनिक स्कूल के अध्ययनरत कैडेट्स के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत लगभग 100 पेड़ लगाया गया इस वृहद कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार एवं गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल के समन्वयक सह नोडल अधिकारी अजय कुमार ,पीटीआई राजेश कुमार, विद्यालय के छात्रावास अधीक्षक मृत्युंजय कुमार, उल्लास डे, मीडिया प्रभारी शशि भूषण मिश्र तथा जयकांत एवं अजीत कुमार द्वारा विद्यालय परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।













