Advertisement

होली मिलन समारोह में उमड़ा उल्लास

-होली मिलन समारोह में उमड़ा उल्लास

-विधायक श्याम बाबू ने दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश

मोतिहारी। रंगों के पर्व होली को लेकर चारों ओर चहल-पहल शुरू हो गई है। इसी क्रम में तेतरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधुआहां वृत्त स्थित पप्पू सिंह के आवास परिसर में एनडीए के घटक दलों द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस समारोह में तेतरिया एवं राजेपुर मंडल के भाजपा समेत अन्य घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और पौराणिक होली गीतों के साथ ग्रामीण परिवेश के लोकगीतों को जीवंत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक श्याम बाबू यादव ने भी कार्यकर्ताओं को अबीर लगाया और आपसी सौहार्द के साथ गले मिलकर होली की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “होली सांस्कृतिक, भाईचारे और प्रेम का संदेश देती है। इसे पौराणिक मान्यताओं के तर्ज पर ही मनाएं, ताकि इसकी गरिमा और महत्व बना रहे।”

समारोह में प्रमुख रूप से तेतरिया मंडल अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता, राजेपुर मंडल अध्यक्ष लल्लू सिंह कुशवाहा, अजय उपाध्याय, अखिलेश झा, पप्पू सिंह, सुरेंद्र राय, जितेंद्र यादव, अरविंद यादव, कैलाश सहनी, विद्या कांत राय सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।