Advertisement

हारने के बावजूद Pakistan World Cup 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है

-AFG से हारने के बावजूद Pakistan World Cup 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है

नई दिल्ली।सम्वाददाता।

 

वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम ने धमाकेदार अंदाज से शुरुआत की थी। टीम ने शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटाई।

वनडे में पहली बार पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही बाबर आजम की टीम के विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मादों को झटका जरूर लगा, लेकिन उनकी रेस में बरकार रहने की उम्मीदें बनी हुई है। इस वक्त पाकिस्तान की टीम विश्व कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल में चार प्वाइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए समझते हैं कैसे अब भी पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।


दरअसल, वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने पहले डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को दिल्ली में हराया था। इसके बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में मिली जीत के बाद अफगानिस्तान टीम को जबरदस्त फायदा हुआ। विश्व कप की प्वाइंट्स टेबल में अफगानिस्तान ने 10वें पायदान से छठे पायदान पर छलांग लगाई।

वहीं, पाकिस्तान की टीम को हार के साथ नुकसान हुआ। पाकिस्तान की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में पांच मैचों में दो जीत यानी चार अंक के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है। ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को अपने बाकी चार मैचों को जीतना होगा।
इन सभी मैचों में जीत हासिल करने से ही पाकिस्तान के लिए बात नहीं बनेगी। उन्हें इन सभी बाकी मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा, क्योंकि इससे उनका नेट रनरेट बढ़ेगा। पाकिस्तान को अब दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से भिड़ना है।

पाकिस्तान को अब इन टीमों से भिड़ना है:

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका- 27 अक्टूबर

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश- 31 अक्टूबर

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड-4 नवंबर

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड-11 नवंबर

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए अपने बाकी चार मैच जीतने होंगे और जीत के साथ ही उसे 12 प्वाइंट्स अपने नाम दर्ज करने होंगे।