Advertisement

सोनकी थाना पुलिस की कार्रवाई, नशे की हालत में चार लोग गिरफ्तार

-सोनकी थाना पुलिस की कार्रवाई, नशे की हालत में चार लोग गिरफ्तार

दरभंगा। सोनकी थाना क्षेत्र में नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
गिरफ्तार लोगों की पहचान कपछाही गांव निवासी राम चौपाल, पिता उत्तम लाल चौपाल, सोनकी निवासी प्रमोद शर्मा, पिता स्वर्गीय बुधन शर्मा,

गंगिया निवासी संजय सहनी, पिता छठू सहनी तथा गंगिया निवासी सीताराम सहनी, पिता स्वर्गीय सोखे सहनी के रूप में हुई है। सभी दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
बताया गया कि सोनकी थाना पुलिस द्वारा नशे की हालत में लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान चारों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।