Advertisement

सैदपुर में कर्पूरी जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन

-सैदपुर में कर्पूरी जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन

कल्याणपुर। प्रखंड के सैदपुर में एकता युवा मंडल और “मेरा युवा भारत, समस्तीपुर” द्वारा जननायक भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एकता युवा मंडल के संस्थापक मोहम्मद एजाज ने किया और संचालन युवा कवि शिवम सरोज कुमार ने किया।

अध्यक्षता एकता कोचिंग सेंटर के निदेशक जयप्रकाश कुमार ने की। शुरुआत में कर्पूरी ठाकुर के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक सर्वेंद्र प्रताप सिंह, समस्तीपुर जिला युवा अधिकारी अमित कुमार, नेहरू युवा केंद्र के लेखपाल केदारनाथ कुमार, नमामि गंगे के डीपीओ निजेश कुमार और पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत गीत, माला, शॉल, पाग, और पौधा देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान विभिन्न युवाओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन और उनके आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए। राज्य निदेशक सर्वेंद्र प्रताप सिंह ने युवाओं को प्रेरित किया और कुछ युवाओं को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के अंत में कर्पूरी ठाकुर के सम्मान में एक भव्य मसाल जुलूस निकाला गया, जो सैदपुर चौक तक पहुंचा।

समारोह में शिक्षक संजीव कुमार, आदित्य कुमारी, संगम कुमारी, कोमल कुमारी, इनायतुल्लाह, इनामुल्लाह, और नेहा कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

#कर्पूरी_ठाकुर_जयंती #युवा_शक्ति #सैदपुर #समस्तीपुर