-सुबह- सुबह मंडल कारा शिवहर की छापामारी की गई
________________________________
संवाददाता। शिवहर।
ज़िला पदाधिकारी पंकज कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय की अध्यक्षता में आज सुबह 5 बजे मंडल कारा-शिवहर में छापेमारी किया गया।
छापेमारी के क्रम में ज़िला पदाधिकारी के निदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी शिवहर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवहर के नेतृत्व में विभिन्न वार्डो में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के द्वारा जाँच किया गया। छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक सामग्री/वस्तु नहीं पाया गया।
कैदी वार्ड के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जाड़े से बचाव हेतु उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया एवं अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि मैन्युअल के अनुसार कम्बल सहित सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए।साथ ही मंडल कारा का रसोई(पाकशाला) का भी निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु कारा अधीक्षक को निदेश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी अफ़ाक़ अहमद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, कारा अधीक्षक दीपक, ओएसडी राकेश कुमार, डीसीएलआर सचिन कुमार,ज़िला अल्पसंख्यक पदाधिकारी अवधेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता सिमरन कुमारी, ज़िला सहकारिता पदाधिकारी अंशु कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तरियानी पुरनहिया, अंचलाधिकारी शिवहर एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।












