-सीतामढ़ी में डिलीवरी कंपनी के ऑफिस तीन लाख की लूट, घटना सीसीटीवी में कैद
संवाददाता। सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी में डिलीवरी कंपनी के ऑफिस में लूट का मामला सामने आया है. मामला नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले का है. जहां अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहारे डिलीवरी कंपनी के ऑफिस में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. बतौर पुलिस सीसीटीवी का फूटेज खंगाला जा रहा है. नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।

डिलीवरी कंपनी के कर्मियों ने बताया कि मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में जब ऑफिस खुला तब ऑफिस के कर्मी सामानों को मिला रहे थे. उसी दौरान बाइक पर सवार चार अपराधी ऑफिस में घुस गए. कनपटी पर पिस्टल लगाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना में 3 लाख रुपए लूटने के बाद अपराधी एलसीडी सहित अन्य सामानों को तोड़ दिया. वही ऑफिस में मौजूद कई कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. वहीं घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
















