Advertisement

सरकारी कार्यों के लिए संरक्षित जमीन को कब्जा कर जोतने की शिकायत,मुखिया ने हत्था ओपी को दिया आवेदन

-सरकारी कार्यों के लिए संरक्षित जमीन को कब्जा कर जोतने की शिकायत,मुखिया ने हत्था ओपी को दिया आवेदन

बन्दरा। दीपक।

सरकारी कार्यों में उपयोग के लिए संरक्षित जमीन के अतिक्रमण करने के मामले को लेकर मुन्नी-बैंगरी पंचायत के मुखिया दीपक कुमार चौधरी ने हत्था ओपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने हत्था ओपी को आवेदन देकर कहा है कि ग्राम विकास समिति का 1 एकड़ 67 डिसमिल जमीन है। जिसमें ग्राम सभा के माध्यम से पंचायत सरकार भवन एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन निर्माण कार्य का मिटटी करण करवाया गया था,लेकिन कुछ ग्रामीणों के द्वारा उसी जमीन को जबरन कब्जा कर जोत लिया गया है। मुखिया ने लिखा है कि जब वे पंचायत के कार्य से दिल्ली जंतर मंतर पर गए हुए थे। इसी दौरान यह कब्जा किया गया है। इस मामले में उन्होंने आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।