-सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
मुजफ्फरपुर। जिले के कांटी प्रखंड से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां मध्य विद्यालय अकुराहां खरगी में कार्यरत शिक्षिका बबीता कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा थर्मल कॉलोनी गेट के समीप हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह बबीता कुमारी किसी कार्य से जा रही थीं, तभी अचानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं विद्यालय और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षिका के असामयिक निधन से शिक्षा जगत में भी गहरा दुख व्याप्त है।
पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।












