Advertisement

संत रविदास की 646वीं जयंती जनकपुरधाम में मनायी गयी

-संत रविदास की 646वीं जयंती जनकपुरधाम में मनायी गयी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

संत रविदास की 646वीं जयंती रविवार को जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के के बेल्ही टोल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए संविधान सभा सदस्य तथा संघीय राज्य मंत्री अरविंद साह ने कहा कि संत रविदास गृहस्थ जीवन में रहकर जो साधना और भक्ति किए। वे समता मूलक समाज के पूरौधा थे।

उनका मानना था कि मन अगर पवित्र हो तो ईश्वर को हम पा सकते हैं। इसलिए कहा गया है। मन चंगा तो कटौती में गंगा। रवि दास की यह बाणी जन मानस में खूब परिचित है। राम उदित राम की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में जोगिंदर राम, युवा कवि प्रमोद राम, रंजीत राम, सुशीला कुमारी राम, झपसीमहरा सहित कई लोगों संत रवि दास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालें।