Advertisement

शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान

-शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान

-मजदूर दिवस पर रामा मेमोरियल फाउंडेशन की पहल

मुजफ्फरपुर।
मजदूर दिवस के अवसर पर रामा मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दो कपल डोनर, चार महिलाएं सहित कुल 51 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। यह शिविर शहर के जुरन छपरा स्थित क्योर पैथोलॉजी में आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटनकर्ता के रूप में डॉ. चंदन कुमार, डॉ. गौरव वर्मा, कुमार ललित, मोहम्मद इलियास इलू, मोटिवेशनल स्पीकर धीरज श्रीवास्तव, निर्मल कुमार, गौरव कुमार शाही, रोटेरियन राज्यवर्द्धन, नवीन और डॉ. राकेश रंजन उपस्थित रहे।

शिविर में प्रमुख रक्तदाताओं में अजय सिन्हा, प्रशांत, सूरज, अविनाश, अभिषेक, महेश, विभूति, ओमप्रकाश, शुभम शांडिल्य, निखिल, सुभम श्रीवास्तव, कुमार गौरव, भारत गोपालजी मिश्रा, शांतनु, धिरीति श्रीवास्तव, और इंजीनियर अभिषेक शामिल रहे।

फाउंडेशन के सदस्य अंकित भारद्वाज ने बताया कि रक्तदान एक महान कार्य है जिससे तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है, और यह शरीर के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने सभी से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

यह शिविर समाज में सेवा और संवेदना के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक सफल आयोजन बनाया।

#रक्तदान_महादान #मजदूर_दिवस #रामा_मेमोरियल_फाउंडेशन #मुजफ्फरपुर_समाचार #रक्तवीर #स्वस्थ_समाज