Advertisement

शिक्षक निर्वाचन को लेकर मतदान कर्मियों को दिया गया हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण

-शिक्षक निर्वाचन को लेकर मतदान कर्मियों को दिया गया हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेक गुरुवार को प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी। इसके लिए समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में
मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी, मतदान दल पदाधिकारी-1, 2, 3 और माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हुए। सभी को बैलेट बॉक्स के संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मतदान प्रक्रिया, प्रपत्रों को भरने और चुनावी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया, जिसमें कर्मियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी सह अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती, मास्टर ट्रेनर सह उप निर्वाचन पदाधिकारी अरेराज अरविंद कुमार सहित अन्य मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण दिया।