-वैशाली विधानसभा: संगठन को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित
मोहन कुमार सुधांशु / वैशाली।
वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड के महमदपुर दरिया गांव में जदयू के वैशाली विधानसभा प्रभारी प्रतिभा सिंह पटेल ने जिलाध्यक्ष और विधानसभा के सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ संगठन की मजबूती को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक में प्रतिभा सिंह पटेल ने कहा, “पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। जब तक निचले स्तर से संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक पार्टी को मजबूती नहीं मिलेगी।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।
समीक्षा के दौरान प्रखंड और पंचायत स्तर पर बनी जदयू की कार्यकारिणी कमिटियों की गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष त्रिविक्रम प्रसाद, गोरौल प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह (भगवान सिंह), पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार निषाद, वैशाली प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह और जदयू गोरौल प्रखंड महासचिव पवन कुमार सिंह मौजूद थे।

सभी प्रखंड अध्यक्षों ने जानकारी दी कि पंचायत स्तर पर अध्यक्ष और कार्यकारिणी का गठन पूरा हो चुका है। बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का कार्य प्रगति पर है।
#जदयू #संगठन_की_मजबूती #वैशाली_विधानसभा #गोरौल_बैठक #राजनीतिक_समीक्षा











