Advertisement

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कटरा में चलाया सेवा अभियान, किया वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम

-विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कटरा में चलाया सेवा अभियान, किया वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर/कटरा।दीपक। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कटरा प्रखंड की ओर से सेवा कार्य के तहत शुक्रवार को वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कटरा स्थित अंबेडकर नगर मध्य विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया, वहीं दरगाह चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सेवा के प्रति लोगों को जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मुजफ्फरपुर पूर्वी जिला के सह मंत्री गोपाल ठाकुर, कटरा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह, गौ रक्षक दल के सुशांत सिंह राजपूत सहित बजरंग दल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नियमित रूप से सेवा और जनहित के कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।