Advertisement

विधायक ने चूड़ा-दही भोज में बांटी मकर संक्रांति की खुशियां

-विधायक ने चूड़ा-दही भोज में बांटी मकर संक्रांति की खुशियां

समस्तीपुर: स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने मकर संक्रांति के अवसर पर धर्मपुर स्थित अपने आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया। इस आयोजन में जिले के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं समेत लगभग 5,000 से अधिक लोग शामिल हुए।

आयोजन में परंपरागत भोज, जिसमें चूड़ा-दही और आलू दम परोसा गया, का स्वाद लोगों ने बड़े उत्साह के साथ चखा। विधायक शाहीन ने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को मकर संक्रांति की बधाई और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चूड़ा-दही को एक “प्राकृतिक और सम्पूर्ण आहार” बताते हुए इसके पोषण और स्वास्थ्यवर्धक गुणों पर प्रकाश डाला।

विधायक ने कहा, “मकर संक्रांति सामाजिक समरसता और सद्भाव का प्रतीक है। यह त्योहार न केवल हमारे जीवन में सकारात्मकता लाता है, बल्कि उत्साह और नवीनता का संचार भी करता है। त्योहारों के आगमन से मनुष्य के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।”

यह आयोजन स्थानीय जनता के बीच आपसी भाईचारे और सामूहिकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।