Advertisement

विद्यालय में अंबेडकर जयंती एवं शिशु भारती का गठन किया गया

-विद्यालय में अंबेडकर जयंती एवं शिशु भारती का गठन किया गया

भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।

पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगा कोठी के विशाल सभागार में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई साथ ही प्रत्येक वर्ष की भांति विद्यालय व्यवस्था भैया /बहनों द्वारा सुचारू रूप से चले इस हेतु शिशु भारती का गठन किया गया। शिशु भारती गठन में राष्ट्रपति का पद शाश्वत सौरभ को ,उपराष्ट्रपति का पद वर्णिका आचार्या को प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री के पद पर छाया कुमारी एवं उप प्रधानमंत्री के पद पर निक्की भारती का चयन हुआ शेष सभी विभाग के भैया/ बहन चुने गए जिससे वर्षभर विद्यालय व्यवस्था सही रूप से चले।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने कहा कि शिशु भारती का गठन हुआ सभी भैया बहन चुने गए। भैया बहन अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर एक व्यक्ति नहीं थे वह एक संकल्प का दूसरा नाम था। वे हर पीड़ित व शोषित की प्रखर आवाज थे।


संजीव ठाकुर ने कहा कि 14 अप्रैल को एक उत्सव के रूप में अंबेडकर जयंती मनाते हैं। इस दिन उनके स्मृतियों का अभिवादन किया जाता है। हमें उनको विश्व मानव के रूप में देखना चाहिए।
संचालन शशि भूषण मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभिजीत आचार्य ,सुबोध झा,गोपाल सिंह, अमर ज्योति, सुबोध ठाकुर, शशिकांत गुप्ता, सुप्रिया कुमारी, ममता जायसवाल, कविता पाठक, ललिता झा एवं रेणु कुमारी उपस्थित थे।