-लालू के जन्मोत्सव पर कटरा में भी कटा केक,बंटा खाना
दीपक तिवारी। मुजफ्फरपुर।
जिले के कटरा प्रखंड अंतर्गत सोनपुर पंचायत के देवगन गांव के मुशहरी टोला में लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन भोज खिलाकर एवं केक काटकर मनाया गया। राजद प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव के अध्यक्षता में कार्यक्रम मनाया गया । यहां बतौर मुख्य अतिथि गायघाट के राजद विधायक निरंजन राय थे।

मौके पर राजद प्रखंड महासचिव जीतेन्द्र कुमार निषाद, प्रखंड मीडिया प्रभारी रंजीव कुमार, प्रखंड महासचिव नीरज कुमार मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव कुमार,बिनोद साह , रामबाबू पटेल , अशोक राय, शशि यादव, अर्जुन पासवान, मोहम्मद बख्तियार अली, दिनेश राम, विनय राय, रघुवीर सहनी आदि भी मौजूद थे।












