-रिटायरमेंट के महज 1 महीने बाद ही नीतीश कुमार ने पूर्व डीजीपी सिंघल को दिया बड़ा पद
संवाददाता। पटना।
बिहार के पूर्व डीजीपी एसके सिंघल को नीतीश सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद बड़ी सौगात दी है. एस के सिंघल अब केंद्रीय चयन पर्षद के नये अध्यक्ष होंगे. एसके सिंघल का कार्यकाल 20 जनवरी के बाद से प्रभावी होगा. दरअसल केंद्रीय चयन पर्षद के मौजूदा अध्यक्ष केएस द्विवेदी का कार्यकाल 20 जनवरी तक है. एस के सिंघल हाल के महीनों में उस समय चर्चा में आए थे जब गया के पूर्व एसएसपी और आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के मामले में उन्होंने क्लीन चिट दे दी थी.
दरअसल पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनकर शातिर अभिषेक अग्रवाल ने उन्हें फर्जी कॉल किया था और आदित्य कुमार को क्लीन चिट देने को कहा था. इसके बाद आईपीएस कुमार को क्लीन चिट देते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय में तैनात भी कर दिया गया था लेकिन बाद में इस मामले को लेकर डीजीपी ने एसके सिंघल ने पूरी जांच करवाई और तब सारी हकीकत खुलकर सामने आई थी. उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी सेवा अवधि कम और सेवानिवृत्ति नजदीक होते देख क्लीन चिट दी थी।

इस पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे थे लेकिन आखिरकार राज्य सरकार एसके सिंघल को दोषमुक्त मानते हुए एक बहुत बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है. अब बिहार में सिपाहियों की नियुक्ति एस के सिंघल ही करेंगे.












