Advertisement

राज्यसभा के लिये निर्वाचित सांसद संजय झा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

-राज्यसभा के लिये निर्वाचित सांसद संजय झा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

पटना।संवाददाता।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से आज उनके बिहार विधानसभा स्थित कक्ष में राज्यसभा के लिये निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद नवनिर्वाचित सांसद श्री संजय कुमार झा ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री संजय कुमार झा को बधाई एवं शुभकामनायें दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री देवेश चन्द्र ठाकुर, जदयू सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विधान पार्षद सह पूर्व मंत्री श्री अशोक चौधरी तथा विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी उपस्थित थे।