Advertisement

राजापाकर में एनडीए की बैठक, एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

-राजापाकर में एनडीए की बैठक, एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

राजापाकर। बिहार में आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जून माह में कई सीटों के रिक्त होने की संभावना के बीच विभिन्न दलों के संभावित प्रत्याशी मतदाताओं को जोड़ने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत अंतर्गत पचई मुबारक स्थित एक निजी स्कूल परिसर में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अवधेश राय ने की, जबकि संचालन जदयू के प्रदेश सचिव भी कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनडीए प्रत्याशी अभिषेक कुमार झा शामिल हुए। बैठक में एनडीए गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी रही।

अपने संबोधन में अभिषेक कुमार झा ने कहा कि सितंबर माह से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है और कार्यकर्ता लगातार स्नातक मतदाताओं के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए कार्यकर्ता एकजुट होकर अधिक से अधिक मतदाता जोड़ने और चुनावी रणनीति को मजबूत करने में जुटे हैं। बैठक में चुनाव संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध सिंह, दरोगा पासवान, चंदन श्रीवास्तव, अनिल दास, अमरजीत कुमार सिंह, आनंद कुमार, हरिशंकर कुमार गुड्डू, सानु झा, ब्रह्मानंद पटेल, संजय पासवान, रामऔतार साह, मोहन पटेल, रविंदर सिंह, अरुण सिंह सहित सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।