Advertisement

राजापाकर के विद्यालयों में त्रैमासिक व टर्मिनल परीक्षा जारी, 13 जुलाई तक चलेगी परीक्षा

-राजापाकर के विद्यालयों में त्रैमासिक व टर्मिनल परीक्षा जारी, 13 जुलाई तक चलेगी परीक्षा

राजापाकर (वैशाली)।संजय। राजापाकर प्रखंड के सभी राजकीय मध्य विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की जा रही है। परीक्षा 7 जुलाई से शुरू हुई है और 13 जुलाई तक चलेगी। वहीं प्रखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रथम टर्मिनल परीक्षा भी जारी है।
पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय, राजापाकर के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं की त्रैमासिक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित हो रही है। बुधवार को कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों की प्रथम पाली में विज्ञान तथा द्वितीय पाली में संगीत विषय की परीक्षा आयोजित की गई। गुरुवार को कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।


उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थियों के लिए इस परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को आगामी छमाही परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा सकता है।
इधर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजापाकर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने बताया कि कक्षा 9, 10 एवं 12 की प्रथम टर्मिनल परीक्षा भी चल रही है। कक्षा 9 एवं 10 की टर्मिनल परीक्षा समाप्त हो चुकी है, जबकि बुधवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों की होम साइंस विषय की परीक्षा एक पाली में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।
परीक्षा संचालन के दौरान विद्यालय में विजय कुमार, प्रभात कुमार चौधरी, केशव नारायण राय, बिंदेश्वर सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, हरिनंदन कुमार, दिनेश राय, मीना देवी, राजकुमार रवि सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।