-यूपी से किडनैप व्यवसायी को बिहार पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी को भेजा जेल
सम्वाददाता। कटिहार।
कटिहार पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण के एक मामले का खुलासा किया है, बारसोई थाना से जुड़े इस मामले में उत्तर प्रदेश के अपहृत व्यवसाई राशिद कुरैशी को भी कटिहार पुलिस ने बंगाल रायगंज करनदिघी थाना क्षेत्र से बरामद करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बारसोई थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

घटना के बारे में एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्रिप्टो करेंसी (डिजिटल मनी) के लेन-देन से जुड़े इस मामले में उत्तर प्रदेश के व्यवसाई के अपहरण की जानकारी उसके भाई ने कटिहार पुलिस को दिया था, कटिहार पुलिस ने मामले की सत्यता सामने आने के बाद अपहृत व्यवसाई को बंगाल के रायगंज करनदिघी थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपी ने भी आपसी लेनदेन से जुड़े मामले में अपहरण की बात को कबूल लिया है।
















