Advertisement

युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर बवाल, तीन गिरफ्तार

मोतिहारी। राजन द्विवेदी।

– युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर बवाल, तीन गिरफ्तार

 

इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मोतिहारीं से सामने आई है। जहां तालिबानी फैसले के तौर पर एक युवक के साथ मारपीट कर थूक चटाने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का मामला अब तूल पकड़ लिया। अब वीडियो देखने के बाद युवक पक्ष के लोग उग्र हो गए और आरोपी के घर पर सैकड़ो की संख्या में पहुच कर जमकर तोड़ फोड़ और बवंडर मचाया । इस पुरे घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है । बता दें कि यह घटना जिले के पिपरा थाना छेत्र के सागर पंचायत के मधुडीह गांव की है जहाँ सैकड़ो कि संख्या में हाथ में लाठी डंडे लिए लोग पहुचे और सीबी सिंह के घर का गेट तोड़ कर अंदर घुसे और जमकर तोड़ फोड़ मचाया । घर के चारदीवारी के अंदर रखे बाईक फर्नीचर सब तोडा लोगो ने । लोगो की उग्र भीड़ देख घर के अंदर महिलाऐं दुबक कर छुप गई । इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद जबतक मौके पर पुलिस पहुचती तबतक लोग घटना को अंजाम देकर भाग खड़े हुए।
वही मौके पर पहुचे चकिया डीएसपी ने मामले का जाँच किया जिसमें पुरे वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है ।


वर्तमान में मामला को पुलिस ने शांत करा ली है । वही डीएसपी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आज से दो दिन पहले उज्जवल कुमार नामक युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार कर वीडियो वायरल किया गया था जिसमे सीबी सिंह और उनके परिवार के लोग पर मामला दर्ज किया गया था पुलिस आगे की कार्यवाई भी कर रही थी तभी उज्जवल के समर्थक एक समुदाय के लोग लाठी डंडे के साथ पहुच कानून को हाथ में लेकर हंगामा किया है । बहरहाल मामला तो शांत कर लिया गया है साथ ही वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हींत कर आगे की कार्यवाई की जा रही है ।
बता दें की पुलिस अब सोशल मिडिया पर पैनी नजर रखी हुई है और इसी को लेकर इस मामले में मोतिहारीं एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने हिदायत देते हुए कहा है कि कोई व्यक्ति इस मामले को लेकर अगर अफवाह फैलता है तो उसपर क़ानूनी कार्यवाई की जाएगी । वही युवक के पिटाई के मामले में एसपी ने बताया कि तीन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं और आगे की कार्यवाई की जा रही है।