Advertisement

मौसम: पटना में फिर बदलने वाला मौसम, हो सकती है बारिश, तापमान में भी होगी गिरावट

-पटना में फिर बदलने वाला मौसम, हो सकती है बारिश, तापमान में भी होगी गिरावट

सम्वाददाता। पटना।

बिहार के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के तरफ से राजधानी पटना में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि राजधानी पटना में देर शाम भारी बारिश हो सकती है इस दौरान हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अंदेशा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में यह बदलाव निम्न दबाव का क्षेत्र, जो द्रोणिका के रूप में है और उत्तर पूर्व राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार से होकर मेघालय तक गुजर रहा है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान पटना में मेघ गर्जन, बिजली गिरने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही राज्य के उत्तर पूर्व, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व सहित कुल 20 जिलों के कुछ-कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाए रह सकते हैं।


वहीं, शहर में बारिश के दौरान सतही हवा की गति 10-15 किमी प्रतिघंटा रहने की भी संभावना है। जानकारी के मुताबिक सोमवार तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बने रहने का पूर्वानुमान है। इन सभी मौसमी प्रभावों को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट की चेतावनी दी है।
इधर, मौसम में आये इस बदलाव के कारण पटना के अधिकतम तापमान में गिरावट आने से गर्मी का प्रभाव कम होगा। शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. तो वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 19.6 डीजरी सेल्सियस रहा।