Advertisement

मुजफ्फरपुर: 8 जून से लगेगा खादी मेला-सह- उद्यमी बाजार

-8 जून से लगेगा खादी मेला-सह- उद्यमी बाजार

दीपक। मुजफ्फरपुर।

बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मुजफ्फरपुर के राम दयालु सिंह कॉलेज के ग्राउंड में दिनांक 8 जून से 17 जून तक खादी मेला सह मुख्यमंत्री उद्यमी बाजार लगाया जाने वाला है। जिला प्रशासन ने इसके लिए स्थान का आवंटन कर दिया है। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर खादी मेला सह मुख्यमंत्री उद्यमी बाजार में कुल 120 स्टॉल लगाए जाएंगे ।

जिसमें राज्य के खादी उत्पादकों, ग्रामोद्योग उद्यमियों, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजना के लाभुकों, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट के स्टॉल लगाए जाएंगे। खादी मेला सह मुख्यमंत्री उद्यमी बाजार के उद्घाटन के लिए उद्योग मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ से अनुरोध किया गया है। मेला में प्रतिदिन उद्योग संबंधी योजना तथा बैंकों की योजनाओं के संबंध में सूचना परक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।