-दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।
आश्विन दुर्गा पूजा को लेकर हत्था ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से क्षेत्र में दुर्गा पूजा एवं मेला आदि को लेकर निर्देशित किया गया। इस दौरान डीजे बजाने को पूर्णत प्रतिबंध किया गया है। बैठक में शामिल बन्दरा के सीओ सह वरीय उपसमाहर्ता जुली कुमारी ने बताया कि दुर्गा पूजा एवं मेला के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर महिला स्वयंसेवकों की भी तैनाती होनी चाहिए, वही सभी तरह की गतिविधियों के आयोजन के दौरान किसी भी तरीके के उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए पूजा समिति के द्वारा महिला स्वयंसेवकों की व्यवस्था होनी चाहिए। किसी कुव्यवस्था,अराजकता एवं उपद्रव के लिए पूजा समिति के कार्यकर्ता जिम्मेवार होंगे।

पूजा आयोजन से लेकर विसर्जन तक डीजे बजाने को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया। बैठक के दौरान सरकार के दिशा निर्देशों को लेकर सभी लोगों को अवगत कराया गया।बैठक में सकरा इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि पूजा एवं मेला आयोजन में किसी भी उपद्रव की स्थिति में पूजा समिति जिम्मेवार होंगे।सभी आयोजन समिति को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेने को निर्देशित किया गया है। विसर्जन एवं जुलूस के दौरान भी सम्पूर्ण सतर्कता को लेकर उन्होंने निर्देशित किया। हत्था ओपी के अध्यक्ष संतोष कुमार ने क्षेत्र में संवेदनशील पूजा स्थलों पर विशेष सतर्कता को लेकर निर्देशित किया वही सरकार के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर निर्देश दिए। इस दौरान वरीय पैक्सध्यक्ष नंदकिशोर द्विवेदी,मनोज ठाकुर,राजेन्द्र सहनी, रजनीश कुमार राजन,सुरेंद्र कुमार शोले,मुखिया हरिश्चंद्र राम,शिवनाथ सहनी,राम कुमार राय,अजय कुमार,विजय ठाकुर,विनय ठाकुर,रूपेश कुमार,गुड्डू मिश्रा, बैजू सहनी सहित तमाम जनप्रतिनिधि, सामाजिक प्रतिनिधि, पूजा समिति के अध्यक्ष,सचिव एवं अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।












