मुजफ्फरपुर: मारपीट एवं जानलेवा हमला ,पीयर थाना के सिमरा गांव का मामला
-पीड़ित ने पीयर थाना में दर्ज कराया प्राथमिकी
-पुलिस कर रही कार्यवाई
मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
पियर थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी राकेश कुमार झा ने पियर थाना को आवेदन देकर मारपीट एवं जानलेवा हमला आदि से सम्बंधित शिकायत की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 23 तारीख की दोपहर सिमरा चौक से जब वे अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए विवेक कुमार झा एवं पांच अज्ञात हमलावरों के द्वारा बाइक में धक्का मार कर गिरा दिया गया और उसके बाद लोहे की रॉड आदि से उस पर जानलेवा हमला की गई। इस दौरान उसके मां के साथ भी मारपीट की गई।

घटनाक्रम के दौरान उसे एवं उसके पुत्र समेत अन्य परिजनों की भी हत्या की धमकी दी गयी। अश्लील गाली गलौज किया गया। हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गए। बाद में इलाज के लिए उन्हें बन्दरा पीएचसी ले जाया गया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।
इस संदर्भ में पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने मंगलवार को बताया कि दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घरेलू विवाद में भाई से मारपीट का यह मामला है।












