Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा CHC में बनाये गए एईएस वार्ड

-बन्दरा में बनाये गए एईएस वार्ड

-5प्रशिक्षित चिकित्सकों की हुई तैनाती
-सातों दिन 24 घण्टे लगाई गई डिवटी

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि सतर्कता- सुरक्षा एवं उपचार को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा में एईएस वार्ड बनाया गया है। जिसमें दो बेड लगाए गए हैं। पांच चिकित्सक की तैनाती 24 घंटे एवं सातों दिन की गई है। रोस्टर के हिसाब से सभी पांच प्रशिक्षित चिकित्सकों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि सभी 29 प्रकार की विशेष विशेष दवाएं उपलब्ध है। 14 प्रकार का इक्यूपमेंट भी उपलब्ध है।

प्रखंड के किसी भी क्षेत्र से चमकी बुखार के मरिज की सूचना के 15 से 20 मिनट में एंबुलेंस का मरीज के घर पर पहुंचना सुनिश्चित किया गया है, वही गंभीर स्थिति में किसी भी मरीज के परिजनों को इंतजार करने की जरूरत नहीं है। प्राइवेट गाड़ी या बाइक से भी मरीज को सीधा बिना किसी इंतजार के बन्दरा सीएचसी लाने को कहा गया है। ऐसी स्थिति में संबंधित बाइक एवं गाड़ी चालक को 400 रुपया भाड़ा दिया जाएगा। इससे समय की बचत होगी और मरीज का भी त्वरित उपचार शुरू हो सकेगा।