Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में 1 एपीएचसी एवं 7 स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण जल्द,अधिकारियों ने की स्थल जांच

-1एपीएचसी एवं 7 स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण जल्द,अधिकारियों ने की स्थल जांच

-3स्थलों की टेंडर प्रक्रिया पूरी,भवन निर्माण होगी जल्द शुरू
-बाकी जगहों पर भी जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया
-विभाग को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

जिले के बन्दरा प्रखण्ड एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बन्दरा प्रखंड के पश्चिम से पूरब तक 7 गांव में जल्द हीं स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्माण वैसे गांव एवं स्थलों में होंगे, जहां अब तक स्वास्थ्य उप केंद्र या भवन नहीं है। वर्षों से लोगों को इसका इंतजार रहा है। विभाग के द्वारा इसकी स्वीकृति दिए जाने के बाद भवन निर्माण को लेकर विभागीय स्तरों पर सरकारी स्थलों को चिन्हित करने के बाद यहां जमीन की मापी, सीमांकन, खाता- खेसरा-रकबा-स्थल का भौतिक सत्यापन आदि से जुड़ी हुई कार्य शुरू कर दी गई है। विभाग को इसकी रिपोर्ट भेजे जाने के बाद टेंडर की प्रक्रिया भी जल्द ही प्रारंभ हो सकेगी। सोमवार को प्रखंड स्तरीय जांच टीम इन स्थलों पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया के लिए पहुंची। जिसमें बन्दरा अंचलाधिकारी रोहन रंजन सिंह, अंचल अमीन अजय कुमार, प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विजयकांत रंजन शामिल थे। जांच में शामिल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि जांच रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।

इन 7 गांवों में बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र:

उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कल 7 गांव में स्वास्थ्य उप केंद्र बनाई जाएगी। जिसमें लोहरखा,तेपरी,शंकरपुर,बन्दरा,रामपुरदयाल, मोहनपुर, रामपुरमहिनाथ शामिल है। यहां या तो स्वास्थ्य उप केंद्र नहीं थे या इनके भवन नहीं है। लिहाजा इन जगहों पर विभागीय स्वीकृति के बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर चिन्हित कराई गई जमीनों के मापी, सीमांकन, स्थल जांच,सत्यापन आदि की प्रक्रिया की गई है। उन्होंने बताया की सभी जगह के स्थलीय जांच की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।स्थानीय विधायक निरंजन राय के द्वारा भी इन जगहों पर स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण को लेकर अनुशंसा किया जा चुका है।

सकरी मन एपीएचसी भवन निर्माण भी होगा:

वहीं प्रखंड के पूर्वी बॉर्डर क्षेत्र में स्थित सकरी मन एपीएचसी में भी नए भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकेगी। इसके लिए विधायक के पहल एवं विभागीय स्वीकृति के बाद अब भवन निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया भी हो गई है। स्थलीय जांच की रिपोर्ट विभाग को भेजी जा रही है। जिसके बाद जल्द ही भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

इन 3 स्थलों पर भवन निर्माण होगी पहले:

चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के सकरी मन एपीएचसी भवन निर्माण और लोहरखा एवं तेपरी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। यहां टेंडर की प्रक्रिया भी कर ली गई है। स्थलीय जांच रिपोर्ट विभाग को भेजी जा रही है। जिसके बाद बहुत जल्द ही यहां भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।