-शौच के लिए गए वृद्ध की जलभरे गड्ढे में डूबकर हुई मौत
मुुुजफ्फरपुर/ बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
पीयर थाना क्षेत्र के घोसरामा गांव के चिमनी के पास मंगलवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक वृद्ध विश्वनाथ महतो की मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक दिन में करीब 11 बजे के आसपास शौच करने के लिए गया था। इसी दौरान ईंट भट्ठा के पास जल भरे गड्ढे में पैर फिसलने की वजह से डूब गया। मतलूपुर पश्चिमी की पंचायत समिति सदस्य नशिमा खातून एवं पंसस प्रतिनिधि मोहम्मद जाहिद ने बताया कि करीब 11 बजे के आसपास मृतक विश्वनाथ महतो(63) शौच करने के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से उसकी मौत हो गई।

पोखर से मृतक के शव को ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। जिसे पीयर थाने की पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएस भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया। जिसका देर शाम दाह संस्कार करा दिया गया। घटना को लेकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।















