Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में महिला की हत्या कर शव जलाने के आरोप मामले की प्राथमिकी दर्ज

-महिला की हत्या कर शव जलाने के आरोप मामले की प्राथमिकी दर्ज

बन्दरा।दीपक।

पियर थाना क्षेत्र के बन्दरा निवासी सानो देवी की हत्या कर शव जलाने के आरोप मामले में पीयर थाना में हत्याकांड का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है।

पियर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने सोमवार की शाम बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिक दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गई है।प्राथमिकी में पति गुड्डू सहनी सहित 10 लोगों को नामित किया गया है।जिसमें दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव जलाने का आरोप है।मृतका की मायके गायघाट थाना के कुम्भरौल है,जबकि ससुराल पीयर थाना के बन्दरा गांव है।