-निर्वाचक नामावली को लेकर बीएलओ को एसडीओ ने दिया प्रशिक्षण,दिया निर्देश
बन्दरा। दीपक।

लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 को लेकर प्रखंड मुख्यालय के न्यू बीआरसी भवन में गुरुवार को प्रखंड के बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस मौके पर एसडीओ पूर्वी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अमित कुमार ने बिंदुबार विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस दौरान विभिन्न आवश्यक प्रपत्रों को भरने को लेकर विशेष तौर से प्रशिक्षण दिए गए।

मृत लोगों के नाम काटने, नए लोगों के नाम जोड़ने को लेकर अलग-अलग प्रपत्रों को भरने के तरीकों के बारे में बताया गया। जनवरी तक अधिकतम लक्ष्य की उपलब्धि हासिल करने को लेकर निर्देशित किया गया।वहीं बीडीओ एवं बीएलओ को जीविका दीदियों का भी सहयोग लेने को कहा गया है। वही खासकर 18-19 साल के नए वोटरों के नाम जोड़ने तथा महिला वोटरों को प्राथमिकता देने को लेकर भी निर्देशित किया गया है। ज्ञात हो की प्रखंड क्षेत्र में 94 बीएलओ हैं। जिनके लिए आज प्रशिक्षण आयोजित था। इस दौरान बीडीओ एवं अन्य पदाधिकारी भी थे।












